CLICK New Video 👉
GS
wb_sunny

Breaking News

भारत का भूगोल: रेलवे ALP/Technician/NTPC/Group-D परीक्षा के लिए क्रैश कोर्स

भारत का भूगोल: रेलवे ALP/Technician/NTPC/Group-D परीक्षा के लिए क्रैश कोर्स

Indian Geography crash course for RRB ALP, NTPC, Technician
Indian Geography Crash Course for RRB ALP, NTPC, Group D

1 भारत की भौगोलिक स्थिति

भारत की सीमा निम्नलिखित देशों से लगती है (सीमा की लंबाई के आधार पर क्रमबद्ध):

1. बांग्लादेश

भारत-बांग्लादेश सीमा लगभग 4,096 किमी लंबी है, जो भारत की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है।

2. चीन

भारत-चीन सीमा लगभग 3,488 किमी लंबी है और यह लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है।

3. पाकिस्तान

भारत-पाकिस्तान सीमा लगभग 3,323 किमी लंबी है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा दोनों शामिल हैं।

4. नेपाल

भारत-नेपाल सीमा लगभग 1,751 किमी लंबी है और यह एक खुली सीमा है जहाँ नागरिक बिना वीजा के आ-जा सकते हैं।

5. म्यांमार

भारत-म्यांमार सीमा लगभग 1,643 किमी लंबी है, जो पूर्वोत्तर भारत से लगती है।

6. भूटान

भारत-भूटान सीमा लगभग 699 किमी लंबी है और यह पूर्वोत्तर राज्यों से सटी हुई है।

7. अफगानिस्तान

भारत-अफगानिस्तान की सीमा वास्तविक नियंत्रण क्षेत्र में है और यह लगभग 106 किमी मानी जाती है, जो पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर से जुड़ी हुई है।

📝 महत्वपूर्ण तथ्य

क्षेत्रफल: 32.8 लाख वर्ग किमी (विश्व में 7वां)

अक्षांशीय विस्तार: 8°4' उत्तर से 37°6' उत्तर

🧠 परीक्षा टिप

सबसे लंबी स्थलीय सीमा: बांग्लादेश (4,096 किमी)

तटरेखा: 7,516.6 किमी

2 हिमालय पर्वतमाला

हिमालय की तीन प्रमुख श्रेणियाँ

1. वृहत हिमालय

ऊँचाई: 6,000 मीटर से अधिक

प्रमुख चोटियाँ: एवरेस्ट, कंचनजंघा

2. मध्य हिमालय

ऊँचाई: 3,700 से 4,500 मीटर

प्रमुख स्थान: शिमला, दार्जिलिंग

3. शिवालिक श्रेणी

ऊँचाई: 900 से 1,100 मीटर

विशेषता: नवीनतम श्रेणी

हिमालय का महत्व एवं महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया की ठंडी हवाओं से बचाता है
  • मानसूनी वर्षा में सहायक
  • कई नदियों का उद्गम स्थल
  • वृहत हिमालय जिसे आंतरिक हिमालय भी कहते हैं, वर्षभर बर्फ से ढका हुआ होता है।
  • वृहत हिमालय और पीरपंजाल के मध्य विश्वप्रसिद्ध कश्मीर घाटी और डल झील स्थित है।
  • वृहत हिमालय में जोजीला दर्रा (Zojila Pass), पीरपंजाल में बनिहाल दर्रा (Banihal Pass), जास्कर श्रेणी में फोटुला दर्रा (Fotula Pass) और लद्दाख श्रेणी में खारदुंग ला दर्रा स्थित है।
  • वृहत हिमालय के घाटियों में भोटिया जनजाति के लोग रहते है, भोटिया जनजाति खानाबदोश होती है जो गर्मी के दिनों में बुग्याल (ऊँचाई पर स्थित घास के मैदान) में चले जाते हैं और शरद मौषम में वापस घाटियों के तरफ लौटते हैं।

हिमालय के प्रमुख शिखर

शिखर देश ऊँचाई (मीटर में)
माउंट एवरेस्ट नेपाल 8848
कंचनजंगा भारत 8598
मकालू नेपाल 8481
धौलागिरि नेपाल 8172
नंगापर्वत भारत 8126
अन्नपूर्णा नेपाल 8078
नंदादेवी भारत 7817
कामेत भारत 7756
नामचा बरवा भारत 7756
गुरु मंधाता नेपाल 7728

3 भारत का नदी तंत्र

प्रमुख नदी तंत्र

नदी उद्गम स्थल लम्बाई (किमी) सहायक नदियाँ
गंगा गंगोत्री 2,525 यमुना, घाघरा
ब्रह्मपुत्र मानसरोवर झील 2,900 सुबनसिरी, तिस्ता
गोदावरी त्र्यंबकेश्वर 1,465 प्राणहिता, इंद्रावती
सिंधु नदी बोखर चू हिमनद 2,880 (1114 भारत में) झेलम, चिनाब, व्यास आदि
कृष्णा महाबलेश्वर 1,401 कोयना, तुंगभद्रा, भीमा आदि
कावेरी ब्रह्मगिरी 800 अमरावती, भवानी, काबीनी आदि

नदियों का वर्गीकरण

हिमालयी नदियाँ
  • सदावाहिनी
  • ग्लेशियर से जन्म
  • उदाहरण: गंगा, यमुना, सिंधु आदि
प्रायद्वीपीय नदियाँ
  • मौसमी प्रवाह
  • वर्षा पर निर्भर
  • उदाहरण: गोदावरी, नर्मदा, कृष्णा आदि

4 भारत की जलवायु

मानसूनी जलवायु की विशेषताएँ

ग्रीष्म ऋतु

मार्च-जून

तापमान: 30-45°C

वर्षा ऋतु

जून-सितम्बर

दक्षिण-पश्चिम मानसून

शीत ऋतु

नवम्बर-फरवरी

तापमान: 10-15°C

आम्र वर्षा

ग्रीष्म ऋतु के समाप्त होते-होते मानसून से पहले होने वाली बौछारें जो केरल और कर्नाटक में सामान्य घटना है। स्थानीय तौर पर इस तूफ़ानी वर्षा को आम्र वर्षा कहा जाता है क्योंकि ये आमों को जल्दी पकाने में सहायक होती है। कर्नाटक में इसे कॉफी वर्षा एवं चेरी ब्लॉसम कहा जाता है।

वर्षा वितरण एवं महत्वपूर्ण तथ्य

  • सर्वाधिक वर्षा: मासिनराम, मेघालय (11,873 मिमी)
  • न्यूनतम वर्षा: लेह, लद्दाख (100 मिमी)
  • मानसून का आगमन: 1 जून को केरल तट
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर जून से सितंबर तक रहता है। यह मानसून हिन्द महासागर में उत्पन्न होता है।

5 मिट्टी के प्रकार

भारत की प्रमुख मिट्टियाँ

मिट्टी का प्रकार वितरण क्षेत्र विशेषताएँ
काली मिट्टी (रेगुर मिट्टी) महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश कपास की खेती के लिए उपयुक्त
लाल मिट्टी तमिलनाडु, ओडिशा लौह अयस्क की अधिकता
जलोढ़ मिट्टी गंगा का मैदान सर्वाधिक उपजाऊ

काली मिट्टी (Regur Soil)

काली मिट्टी दक्षिणी भारत के प्रायद्वीपीय पठार के अधिकांश भागों में पाई जाती है। इसका निर्माण बेसाल्ट चट्टानों के अपक्षय (weathering) से हुआ है। काली मृदा में आयरन, मैग्नीशियम, एल्यूमीनियम एवं चूना (कैल्शियम कार्बोनेट) की बहुलता होती है। इस मिट्टी का काला रंग मुख्यतः टाइटेनिफेरस मैग्नेटाइट (Titaniferous Magnetite) जैसे खनिजों की उपस्थिति के कारण होता है, ना कि ह्यूमस की अधिकता के कारण, क्योंकि इसमें ह्यूमस की मात्रा कम होती है। काली मिट्टी को रेगुर मिट्टी भी कहा जाता है और यह कपास की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है।

मिट्टी संरक्षण के उपाय

  • सीढ़ीनुमा खेती
  • वनरोपण
  • फसल चक्र अपनाना

6 खनिज संसाधन

प्रमुख खनिज और उत्पादक राज्य

कोयला

  • प्रमुख क्षेत्र: झरिया, बोकारो (झारखंड); रानीगंज (पश्चिम बंगाल)
  • भारत में स्थान: विश्व में 5वाँ स्थान
  • उपयोग: विद्युत उत्पादन, इस्पात उद्योग
  • राज्य: झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल

लौह अयस्क

  • प्रमुख क्षेत्र: बैलाडिला (छत्तीसगढ़), बारबिल (ओडिशा), डॉनिमलाई (कर्नाटक)
  • भारत में स्थान: विश्व में 4था स्थान
  • उपयोग: स्टील निर्माण
  • राज्य: ओडिशा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, झारखंड

बॉक्साइट

  • प्रमुख क्षेत्र: अमरकंटक (मध्य प्रदेश), कोरापुट (ओडिशा)
  • उपयोग: एल्युमिनियम उत्पादन
  • राज्य: ओडिशा, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र

तांबा

  • प्रमुख क्षेत्र: खेतड़ी (राजस्थान), मलांजखंड (मध्य प्रदेश)
  • उपयोग: विद्युत तार, मशीनरी
  • राज्य: राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश

यूरेनियम

  • प्रमुख क्षेत्र: जादुगुड़ा (झारखंड)
  • उपयोग: परमाणु ऊर्जा उत्पादन
  • भारत में एकमात्र उत्पादक: झारखंड

खनिज संरक्षण के उपाय

  • खनिजों का सतत और विवेकपूर्ण दोहन
  • पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना (जैसे: स्क्रैप धातु पुनः उपयोग)
  • पर्यावरण-अनुकूल खनन तकनीकों का उपयोग
  • खनिजों का आयात तभी जब आवश्यक हो
  • शोध एवं नवाचार द्वारा वैकल्पिक पदार्थों का विकास

महत्वपूर्ण तथ्य परीक्षा के दृष्टिकोण से:

  • भारत का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य — झारखंड
  • भारत में लौह अयस्क का सबसे बड़ा भंडार — ओडिशा
  • भारत में बॉक्साइट उत्पादन में अग्रणी राज्य — ओडिशा
  • NMDC (National Mineral Development Corporation) — लौह अयस्क उत्पादन में अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई
  • खनिज नीति — राष्ट्रीय खनिज नीति 2019 के अंतर्गत खनिज दोहन और संरक्षण का प्रावधान

7 पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs)

रेलवे परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न

प्रश्न 1: भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? (RRB NTPC 2021)

  • गंगा
  • यमुना
  • गोदावरी
  • ब्रह्मपुत्र
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) गंगा

व्याख्या: गंगा नदी की कुल लंबाई 2,525 किमी है जो भारत में बहने वाली सबसे लंबी नदी है।

प्रश्न 2: काठियावाड़ प्रायद्वीप _______ का भौगोलिक और सांस्कृतिक विस्तार है। (RRB NTPC 2021)

  • मध्य प्रदेश
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • राजस्थान
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) गुजरात

व्याख्या: काठियावाड़ प्रायद्वीप गुजरात का भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विस्तार है। यह खंभात की खाड़ी और कच्छ की खाड़ी से घिरा हुआ है, जो ज्वालामुखी उद्भेदन से निर्मित हुआ है। यह समुद्री सतह से बहुत कम ऊँचाई पर स्थित है।

प्रश्न 3: भारत के इनमे से किस राज्य की सीमा महाराष्ट्र की सीमा से जुड़ी नहीं है? (RRB NTPC 2021)

  • तेलंगाना
  • कर्नाटक
  • छत्तीसगढ़
  • उड़ीसा
उत्तर देखें

सही उत्तर: (D) उड़ीसा

व्याख्या: महाराष्ट्र की सीमा 6 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश से लगती है। ये राज्य हैं: गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक और गोवा। इसके अलावा, केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की सीमा भी महाराष्ट्र से लगती है।

प्रश्न 4: ________ सीमा, विश्व की पाँचवी सबसे लंबी सीमा है। (RRB NTPC 2021)

  • भारत-बांग्लादेश
  • भारत-नेपाल
  • भारत-भूटान
  • भारत-म्यांमार
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) भारत-बांग्लादेश

व्याख्या: भारत-बांग्लादेश सीमा, विश्व की पाँचवी सबसे लंबी सीमा है। यह सीमा लगभग 4,096 किलोमीटर लंबी है। इसे "रेडक्लिफ रेखा" के नाम से भी जाना जाता है, जो भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद बनाई गई थी।

प्रश्न 5: निम्नलिखित में से कौन सा जलसंधि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को अलग करती है? (RRB NTPC 2021)

  • हिंडेनबर्ग जलसंधि
  • 10 डिग्री जलसंधि
  • 9 डिग्री जलसंधि
  • 8 डिग्री जलसंधि
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) 10 डिग्री जलसंधि

जलसंधि का नाम किनके बीच
8 डिग्री चैनल मालदीव और मिनिकॉय (लक्षद्वीप)
9 डिग्री चैनल लक्षद्वीप और मिनिकॉय
10 डिग्री चैनल अंडमान और निकोबार
ग्रेट चैनल (बड़ा चैनल) सुमात्रा (इंडोनेशिया) और ग्रेट निकोबार
पाक जलसंधि भारत (तमिलनाडु) और श्रीलंका (जाफना प्रायद्वीप)

प्रश्न 6: भारत में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान कौन सा है? (RRB Group D 2022)

  • चेरापूंजी
  • मासिनराम
  • त्रिपुरा
  • शिलांग
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) मासिनराम

व्याख्या: मेघालय का मासिनराम गाँव विश्व के सर्वाधिक वर्षा वाले स्थानों में से एक है।

प्रश्न 7: निम्न में से किस स्थान पर 12 प्रवाल द्वीप हैं? (RRB NTPC 2021)

  • लक्षद्वीप
  • सेसेल्स
  • मालदीव
  • अंडमान एवं निकोबार
उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) लक्षद्वीप

व्याख्या: लक्षद्वीप भारत का एक द्वीपसमूह है, जो अरब सागर में स्थित है. यह 12 प्रवाल द्वीपों (एटोल), 3 प्रवाल भित्तियों और 5 जलमग्न तटों से मिलकर बना है. इन द्वीपों में से 10 द्वीप बसे हुए हैं।

प्रश्न 8: भारतीय राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश कितने समुद्री तट से सम्बद्ध है? (RRB NTPC 2017)

  • 5 राज्य 3 केंद्र शासित प्रदेश
  • 7 राज्य 5 केंद्र शासित प्रदेश
  • 9 राज्य 5 केंद्र शासित प्रदेश
  • 10 राज्य 4 केंद्र शासित प्रदेश
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) 9 राज्य 5 केंद्र शासित प्रदेश

व्याख्या: भारत में, 9 राज्य और 4 केंद्र शासित प्रदेश समुद्री तट से सम्बद्ध हैं-
तटीय राज्य: गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल।
तटीय केंद्र शासित प्रदेश: पुदुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव।
भारत की कुल तटरेखा 7,516.6 किलोमीटर है, जिसमें मुख्य भूमि और द्वीपों की तटरेखा शामिल है।

प्रश्न 9: भारत का सबसे लंबा समुद्र तट इनमें से किस नगर में स्थित है? (RRB JE 2019)

  • मंगलोर
  • चेन्नई
  • कोचीन
  • मुंबई
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) चेन्नई

व्याख्या: भारत का सबसे लंबा समुद्र तट वाला शहर चेन्नई है, जहां मरीना बीच स्थित है। यह भारत का सबसे लंबा शहरी समुद्र तट है और दुनिया का दूसरा सबसे लंबा शहरी समुद्र तट है. यह बंगाल की खाड़ी के किनारे लगभग 13 किलोमीटर तक फैला है।

प्रश्न 10: पश्चिम बंगाल _______ देशों के साथ सीमाएं साझा करता है। (RRB Group-D 2018)

  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) 3

व्याख्या: पश्चिम बंगाल तीन देशों के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है: बांग्लादेश, नेपाल, और भूटान।

प्रश्न 11: भारत का निम्नतम बिन्दु कौन सा है? (RRB Group-D 2018)

  • इंदिरा कॉल
  • कुट्टनाड
  • चेत्तीनाड
  • इंदिरा पॉइंट
उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) कुट्टनाड

व्याख्या: भारत का निम्नतम बिंदु कुट्टनाड (Kuttanad) है, जो केरल राज्य में स्थित है। यह समुद्र तल से 2.2 मीटर नीचे है. कुट्टनाड, अलप्पुझा (Alappuzha), कोट्टायम (Kottayam) और पथनमथिट्टा (Pathanamthitta) जिलों में फैला एक क्षेत्र है। यह दुनिया के उन कुछ स्थानों में से एक है जहां समुद्र तल से नीचे खेती की जाती है।

Tags

Subscribe for Updates

निरंतर अपडेट्स के लिए अपना E-mail दर्ज करें

एक टिप्पणी भेजें

कृपया टिप्पणी बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें।